मधुबनी-28 अगस्त। बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी का सोमवार को मधुबनी जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आगमन हुआ। नेता प्रतिपक्ष के आगमन पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष शंकर झा के नेतृत्व में पूर्व मंत्री विधायक डॉ.रामप्रीत पासवान की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। वहीं पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष श्री सहनी ने कहा कि मैं उस बिहार को फिर से उसकी गरिमा दिलाने का प्रयास कर रहा हूं, जो गरिमा बिहार अपना भुला चुकी है। पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि गुजरात में 27 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, जिसके एवज में आज गुजरात देश का सबसे विकसित राज्य बन हुआ है। परंतु ठीक इसके विपरीत बिहार में आज तक भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार नही बनी है। जिसका पािणाम है कि लगातार बिहार के अस्मिता को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ एक बार फिर केन्द में मोदी जी सरकार बनाएंगे। तथा वर्ष 2025 में पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की सरकार बनाकर बिहार को पूर्ण विकसित राज्य बनाएंगे। मौके पर पूर्व एमएलसी सुमन महासेठ,देवेंद्र यादव,प्रमोद सिंह,संजय पांडे, महेन्द्र पासवान,नुनु ठाकुर,प्रभांशु कुमार झा,राजीव झा,मनोज कुमार मुन्ना, अरुण कांत झा,प्रशांत ठाकुर,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम मलिक, कन्हैया कुमार,विकास कुमार,मीनाक्षी कुमारी,नागेंद्र भारद्वाज,अशोक राम, ध्रूव नारायण त्रिपाठी,उमाशंकर प्रसाद,बद्री राय,मिथुन गुप्ता आदि उपस्थित थे।
