
MADHUBANI:- महिला को मैला पिलाने के मामले में 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, वीडियो वायरल होने के बाद SP ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
मधुबनी- 07 दिसंबर। बीते 03 दिसंबर रविवार को नगर थाना क्षेत्र के महाराजगंज में 50 वर्षीय हीरा देवी नामक एक महिला को डायन बताकर मारपीट करने एवं मैला पिलाने की घटना प्रकाश आयी है। उक्त महिला को कुछ लोगों के द्वारा लोगों की भीड़ में मैला पिलाने का वीडियो सोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस मामले में 12 लोगों के उपर नगर थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है। बतादें कि पीड़ित वृद्ध महिला ने पुलिस को दिए अपने बयान ने बताया है कि रविवार की सुबह गांव के जोगी साह तथा उसके बेटे सहित अन्य उसे डायन बताकर गाली गलौज दिया। तथा कहा कि तुम्हारे ऊपर पंचायत बुलाई गयी है। जब उसने ऐसा करने से मना किया, तो वे लोग जबरन उसे पकड़ गाली गलौज देते हुए घसीट कर पोखर की ओर ले गए। बीच बचाव करने उसके दोनों बेटे आए, तो उसको मारपीट कर घायल कर दिया। वृद्ध महिला ने आरोप लगाया था कि लोगों ने मारपीट करते हुए उसे जबरन मैला भी पिलाया। बीच बचाव करने घर के अन्य सदस्य आए, तो उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में अन्य लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया था। इस मामले एसपी सुशील कुमार ने बताया कि मारपीट एवं मैला पिलाने की वीडियो सोसल मीडिया से प्रात हुआ है। जिसमे देखा गया है कि दो से तीन लोगों के द्वारा हीरा देवी को जबरन मैला पिला रहे है। इस वीडियो में जो भी नजर आ रहे हैं, उसके खिलाफ प्राथमिक किया जा चुका है। उन सभी लोगों की गिरफ्तारी के लिए नगर थानाध्यक्ष को आदेश दिया गया है। विधित हो कि मधुबनी पुलिस अपने सोसल मीडिया हैंडल से प्रकाशित किया था कि उक्त महिला के साथ केवल मारपीट ही किया गया था। तथा मैला पिलाने की पुष्टि नही हुई है। इधर वीडियो वायरल होने पर पुलिस सुशील कुमार ने सख्त कार्रवाई करने का आदेष दे दिया है।
वायरल विडियो



