
MADHUBANI: कविता देवी की मौत के जिम्मेदार घोघरडीहा पीएचसी के डॉक्टर और नर्स पर हो सख्त कार्रवाई : ब्रह्मानंद यादव
मधुबनी- 08 जुलाई। रहिका सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मानन्द यादव ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव वमधुबनी जिलाधिकारी को आवेदन भेजकर जिले के घोघरडीहा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टर और नर्स पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
आवेदन में घोघरडीहा पीएचसी में भर्ती प्रसुता कविता देवी की मौत की घटना की उच्चस्तरीय जांच कर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में पूर्व अध्यक्ष ने बताया है कि घोघरडीहा प्रखंड के दाहापट्टी निवासी मंगनु राम की पत्नी कविता देवी को प्रसव के लिए 4 जुलाई को घोधरडीहा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया गया।
5 जुलाई को कविता देवी ने शिशु को जन्म दिया। नर्स द्वारा छोटा आपरेशन कर शिशु का जन्म कराया गया। जिससे कविता देवी का रक्त स्त्राव होने लगा। पीएचसी के डॉक्टर कविता देवी को देखने तक नही गया। उसे नर्स के भरोसे छोड़ दिया गया। डॉक्टर, कर्मी और नर्स की लापवाही से प्रसुता कविता देवी की मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि घोघरडीहा पीएचसी में इससे पहले गोरगामा की एक महिला की प्रसव के दौरान मौत हुआ था। यहां पहुंचने वाली प्रसव के लिए महिलाओं का डॉक्टर नर्स के भरोसे छोड़ने के कारण इस तरह की घटना होती रहती है। घोघरडीहा पीएचसी के डॉक्टर और नर्स की लापरवाही के कारण प्रसुता कविता देवी की मौत है। प्रसुता की मौत के जिम्मेदार डॉक्टर, कर्मी और नर्स पर सख्त कार्रवाई किया जाना चाहिए।



