
MADHUBANI:- नीट-यूजी परीक्षा पेपर लीक व पुनः परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ फुलपरास में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
केन्द्र सरकार देश के युवाओं और छात्रों के भविष्य के साथ कर रही खेलवाड़ः नलिनी रंजन झा
मधुबनी- 01 जूलाई। जिले के फुलपरास प्रखंड क्षेत्र के लोहिया चौक पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रणधीर सेन,अब्दुल दायन हाशिम एवं देवेंद्र झा के संयुक्त अध्यक्षता में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं ने नीट-यूजी परीक्षा 2026 के पेपर लीक, पुनः परीक्षा और परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं एवं प्रशासनिक लापरवाही के विरोध में बुधवार को प्रतिरोध मार्च का निकाया। तथा प्रधानमंत्री का पुतला फुंका। तथा केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।
विरोध मार्च का कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी (पूर्व) के अध्यक्ष नलिनी रंजन झा ने कहा कि वर्तमान केन्द्र सरकार के कार्यकाल में यदि कोई सबसे बड़े संकट का सामना कर रहा है, तो वह देश का युवा वर्ग है। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार देष के युवाओं एवं छात्रों के भविष्य के साथ खेलवाड़ कर रही है। श्री झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार में शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता का अभाव,प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताऐं एवं पेपर लीक और रोजगार के सीमित अवसरों में युवाओं के भविष्य को अनिश्चितता के गर्त में धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति केवल युवाओं के साथ अन्याय नहीं, बल्कि देश के समग्र विकास और प्रगति के लिए भी एक गंभीर चुनौती है।
वहीं मधुबनी नगर निगम के डिप्टी मेयर सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमानुल्लाह खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के अधिकारों की रक्षा, निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने एवं रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।
जबकि फूलपरास विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सुबोध मंडल ने देष के युवाओं से लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपने अधिकारों की लड़ाई में सहभागी बनने का भी आह्वान किया।
मौके पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता टेकनाथ पाठक, निधि झा, सुमित कुमार, बबलू झा, संजय कुमार, अजय कुमार, अशोक कुमार, रंजीत कुमार, सुनील कुमार,रीना देवी, मुन्नी देवी, मंजू देवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।



