
MADHUBANI:- सुहागिनों ने पति की लंबी आयु के लिए रखा व्रत, पति को प्रसाद देकर किया फलाहार
मधुबनी, 16 मई। सुहागिन महिलाओं की आस्था का प्रतीक वट सावित्री त्योहार पर शनिवार को सुहागिन महिलाओं द्वारा व्रत रखकर पति के दीर्घायु जीवन के लिए के लिए काफी श्रद्धापूर्वक वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। महिलाएं पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही वट वृक्ष के नीचे पहुंचने लगी। वट सावित्री को लेकर महिलाओं में काफी खुशी देखी गई। शहर के थाना चौक, भच्छी, शंकर चौक, महाराजगंज,भूपनारायण सिंह कॉलोनी, सप्ता, लहेरियागंज, चकदह सहित विभिन्न हिस्सों में वटवृक्ष के नीचे सुहागिन महिलाओं की पूजा-अर्चना को लेकर भीड़ देखी गई। इसी क्रम में सावित्री-सत्यवान की कथा का श्रवण की गई।
व्रति मीरा झा, पल्लवी झा, सीता झा ने बताया कि खासकर नवविवाहिताओं के लिए यह पर्व खास होता है। पूरे विधि विधान से पूजा बाद व्रती अपने पति को प्रसाद देने के बाद ही फलाहार करती हैं। पं. मोहित नारायण मिश्र ने बताया कि वट सावित्री ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं दुल्हन की तरह श्रृंगार करती है।
इधर, जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में काफी हर्षोल्लास के साथ वट सावित्री अनुष्ठान की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में व्रतियों ने नये परिधान में बरगद के नीचे पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना की। पौराणिक कथा के अनुसार सावित्री ने यमराज से अपने पति के प्राण वापस मांग लिए थे। सुहागन महिलाएं इसी दिन से अपने पति की दीर्घायु होने की कामना करती हुई वट सावित्री का व्रत रखते हुए परंपरागत तरीके से वट वृक्ष की पूजा अर्चना करती आ रही है।



