
MADHUBANI:- पांच बच्चों की मौत की घटना स्थल केरवार से वापस लौटी भाकपा माले की जांच टीम
मधुबनी- 05 जून। भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य श्याम पंडित, जिला कमेटी सदस्य अजीत कुमार ठाकुर केनेतृव में 4 जून को बिस्फी प्रखंड के केरवार गांव पछवारी टोल में पहुंचकर 3 जून को जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में डूबने से 5 बच्चों की मौत घटना की जांच की। माले की जांच टीम ने पड़ित परिवारों से भेंटकर पार्टी की ओर से संवेदना प्रकट किया। परिवारों से जानकारी प्राप्त किया। टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। लोगों से जानकारी प्राप्त की। टीम ने बताया कि केरवार गांव और आसपास के इलाके में खनन माफिया सक्रीय है। बच्चों डूबने से मौत का गड्ढा गांव के ही एक ग्रामीण ने खोदवाया था।जेसीबी सोहास गांव के एक व्यक्ति का है।
टीम ने बताया कि दो साल पूर्व भी बगल के सोहास गांव में जेसीबी से खोदे गए गड़्डे में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई थी। बेनीपट्टी प्रखंड में भी जेसीबी से खोदे गए गड़्डे में डूबने से मौते हूई थी। खनन माफिया पर कार्रवाई नही होने से जनता का आक्रोश बढ़ता जा रहा है, 3 जून को 5 बच्चों की मौत हो गई है।
टीम ने बताया कि प्रशासन द्वारा शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से पहले ग्रामीणों द्वारा मुआवजा और दोषी पर कार्रवाई का दबाब बनाने के बाद मृत बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख का चेक प्रशासन द्वारा दिया गया। लेकिन गड्ढा खोदवाने और जेसीबी संचालन पर कार्रवाई नहीं हुआ हैं।
घटनास्थल के आसपास करीब एक दर्जन गड़्डे खोदा गया है। पार्टी के जिला सचिन ध्रुव नारायण कर्ण ने बताया कि टीम मांग करती हैं कि दोषी पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किया जाए। इस तरह के खनन पर रोक लगाई जाए। तमाम खोदे गये गड्डे को भरा जाय।सुरक्षा घेरा का निर्माण कराया जाए।



