[the_ad id='16714']

MADHUBANI:- मेयर उम्मीदवार नवीन मुरारका ने घोषणा पत्र किया जारी, कहा- नगर वासियों की सेवा के लिए सशक्त युवा वाहिनी का करेंगे गठन

मधुबनी- 12 मई। नगर निगम के मेयर उम्मीदवार नवीन कुमार मुरारका ने चुनाव को लेकर प्रेस कांफ्रेंस किया। उन्होंने अपने घोषणा पत्र को दिखाते हुए कहा कि अगर हमारी जीत होती है, तो मैं 21 सूत्री शहर की उपलब्धी को लेकर घोषणा किए है। 21 सूत्री हमारे घोषणा है उसमें किसी भी स्थिति में उसे पूरा करूंगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में एक सशक्त युवा वाहिनी टीम गठन होगा, जो पूरी तरह से नगर एवं नागरिकों की सेवा में समर्पित होंगे। नगर की जल निकासी व्यवस्था,साफ,सफाई,सुरक्षा दृष्टिकोण, शहर में पार्क की उचित व्यवस्था,घरेलू उद्योग,यात्रियों के लिए संचार पद्धति,यातायात अभियंत्रण सहित परिवहन प्रणाली स्ट्रीट रोड लाइट,सड़कों के किनारे तथा अन्य उचित जगहों पर वृक्षारोपण हर तरह के सरकारी योजनाओं को शहरवासियों के घर तक पहुंचाया जाएगा। नगर निकाय के जनप्रतिनिधि होने के नाते मधुबनी के गौशाला अतित को सीमित करना मेरी पहली प्राथमिकता होगा। युवा और बच्चों के शिक्षा कला,खेल भावना को देखते हुए निजी कोष से प्रत्येक वर्ष की एक कवी दिदी वैनिकांचल मचाया गरीब निर्धन परिवारों की सामूहिक विवाह का आयोजन कर गरीब परिवारों की बेटियों की शादी करायी जाएगी। उसके अलावा वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन की समस्याओं को दुर किया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र के जलजमाव समस्याओं दुर करते हुए जल संरक्षण को बढ़ दिया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र के सभी पोखर,धार्मिक स्थलों एवं कई स्कूलों के बढ़े में जैसे जीर्णोद्धार सुंदरीकरण वार्षिक पर कला एवं संस्कृति मेला का आयोजन किया जायेगा। साथ ही समय-समय पर मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। उसके अलावा योजनाओं को सार्वजनिक की जाएगी। नगर को मत्स्य पालन का दर्जा दिया जाएगा। इन सभी मुद्दों के साथ उन्होंने कई अन्य जानकारियां भी दिया। मौके पर उनके कई सहयोगी मौजूद थे।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!