बिहार

MADHUBANI:- साहरघाट में हथियारों से लैस अपराधियों का तांडव, गृहस्वामी को किया जख्मी

मधुबनी- 09 अक्टूबर। साहरघाट नेताजी चोक के निकट कपड़ा व्यवसायी राजकुमार गामी के घर बीती रात डकैतों ने जमकर तांडव मचाया है। डकैतों के विरोध करने पर घर के दामाद समेत पांच लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया है। जख्मियों का इलाज मधुबनी के एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। जख्मियों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। जख्मियों में गृहस्वामी राजकुमार गामी, चंद्रकला देवी,पिंटू गामी,दामाद गोपाल प्रसाद व रंजीत गामी शामिल है। अपराधियों ने जख्मियों पर कुल्हाड़ी व हथोड़े से हमला किया है। डकैतों ने इस दौरान घर पर बमबारी भी की है। वहीं, पीड़ित का आंगन व कमरा लूट के कारण बिखराव के साथ खून से पटा हुआ है। उधर, साहरघाट में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में स्थानीय दुकानदारों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान को बंद कर दिया है। वहीं, सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रकट किया है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब साढ़े 12 बजे चार दर्जन से अधिक डकैत राजकुमार गामी के घर के मेनगेट को काटकर अंदर दाखिल हो गए। इस दौरान गृहस्वामी माजरा को भांप कर साहरघाट थाना को सूचित कर छत से हल्ला करने लगे। हल्ला पर डकैत उनके घर पर बम फोड़ कर घर के अंदर घुस कर खूनी तांडव मचाया। जो भी व्यक्ति सामने आया,उस पर ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर करीब एक से डेढ़ घंटे तक लूटपाट कर पैदल निकल गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस दौरान डकैत लगातार गोलीबारी व बमबाजी करते रहे। जिसके कारण स्थानीय लोग डकैत का विरोध नहीं कर पाए। उधर, घटना के सूचना पर देर रात मधुबनी एसपी सुशील कुमार,एसडीपीओ नेहा कुमारी, सर्किल इंस्पेक्टर आर के निराला समेत जिले के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि डकैतों ने कपड़ा व्यवसायी के घर से लाखों के जेवरात और कीमती सामान लेकर गए है। पीड़ित राजकुमार गामी की पुत्री ने बताया कि जब डकैत आये ही थे। तब इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। लेकिन, कोई पुलिस नहीं आया। जब डकैत चले गए, तब सभी पुलिस उनके घर पहुँची। पीड़ितों ने बताया कि पुलिस बमबाजी के भय से पीछे हट गई। एसडीपीओ नेहा कुमारी ने बताया कि डकैतो के गिरफ्तारी के लिए रेड चल रही है। जल्द ही मामले का उद्भेदन होगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button