बिहार

दरभंगा जिले में 48 स्थानों पर आयोजित हुआ सहयोग शिविर,राजे पंचायत में शामिल हुए डीएम और एसएसपी

दरभंगा, 07 जुलाई। आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान, सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने तथा प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से दरभंगा जिले के मनीगाछी प्रखंड अंतर्गत राजे पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी कौशल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किये।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आज पूरे दरभंगा जिले में कुल 48 स्थानों पर सहयोग शिविर आयोजित किए गए।
उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य लोगों को विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर प्रशासन और आमजन के बीच संवाद का एक प्रभावी माध्यम है। इससे लोगों को विभिन्न विभागों के कार्यालयों का बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती तथा उनकी शिकायतों एवं आवेदनों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के काउंटरों का निरीक्षण किया।
उन्होंने प्रत्येक विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली तथा प्राप्त आवेदनों की संख्या एवं उनके निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि सहयोग शिविर के माध्यम से प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आमजनों से प्राप्त प्रत्येक आवेदन का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निष्पादन किया जाए तथा किसी भी पात्र लाभुक को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाए।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने काउंटर लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई तथा लोगों से आवेदन प्राप्त किए गए। बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने शिविर में भाग लेकर अपनी समस्याएँ एवं आवेदन संबंधित विभागों को उपलब्ध कराए।
कार्यक्रम में जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी,विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी, जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button