
कांग्रेस ने “मोदी है तो मुमकिन है”की तख्ती लेकर पेट्रोल पंप के सामने किया विरोध प्रदर्शन
जगदलपुर- 14 मई। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देश पर बस्तर जिला युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष निकेत राज झा के नेतृत्व में पेट्रोल एवं डीजल की बाधित आपूर्ति और आम जनता को हो रही भारी परेशानियों के विरोध में युवा कांग्रेस (यूंका) कार्यकर्ताओं ने आज गुरुवार काे पेट्रोल पंप के समक्ष अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में “मोदी है तो मुमकिन है” लिखी तख्तियां लेकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि लगातार पेट्रोल-डीजल की कमी से आम नागरिक, किसान, व्यापारी और वाहन चालक परेशान हैं, लेकिन केंद्र सरकार इस गंभीर समस्या पर मौन बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों और अव्यवस्थित प्रबंधन के कारण आम जनता को घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है ।
प्रदर्शन के दौरान यूंका शहर अध्यक्ष निकेत राज झा ने कहा कि देश में महंगाई पहले ही चरम पर है, ऊपर से ईंधन की बाधित आपूर्ति ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। युवा कांग्रेस ने मांग की कि केंद्र सरकार तत्काल पेट्रोल-डीजल की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करे और आम जनता को राहत प्रदान करे। अन्यथा यूंका चेतावनी देती है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
इस दौरान जिला कांग्रेस महामंत्री अमरनाथ सिंह,जाहिद हुसैन,सुनीता सिंह,अनुराग महतो,नीतीश शर्मा,राजेंद्र पटवा,रविशंकर तिवारी,आदर्श दलाई, शादाब अहमद,पार्षद शुभम यदु,लोकेश चौधरी, हेमंत कश्यप,ब्लाक अध्यक्ष रजत जोशी, उपाध्यक्ष लव मिश्रा,आकिब राजा,वैभव नेताम,अंकित सिंह,एम ज्योति राव,ऋतिका कर्मा,इंदर झझ, मोहसिन खान, शंकर सेन, जोगेंद्र सिंह,अमित मिश्राम,यश सहित समस्त युवा कांग्रेस मौजूद रहे।



