बिहार

BIHAR:- एसएसबी व बिहार STF की कार्रवाई में 109 किलोग्राम गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

म्धुबनी- 15 जुलाई। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 48वीं वाहिनी,सशस्त्र सीमा बल जयनगर की डी समवाय, बाह्य सीमा चौकी फुलहर ने बिहार एसटीएफ एवं स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 109 किलोग्राम गांजा, एक बाईक, एक मोबाइल फोन एवं एक ईयरबड्स बरामद कर एक भारतीय तस्कर को गिरफ्तार किया।

प्राप्त विश्वसनीय आसूचना के आधार पर वाहिनी मुख्यालय को सूचना देकर बिहार एसटीएफ के साथ समन्वय स्थापित किया गया। तत्पश्चात एक संयुक्त विशेष दल का गठन कर फुलहर पेट्रोल पंप के समीप संदिग्ध मार्ग पर नाकाबंदी की गई। एक संदिग्ध व्यक्ति बाईक पर चार बोरियों में सामान लेकर नेपाल से भारत की ओर आता दिखाई दिया। संयुक्त दल द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु उसने बाईक मोड़कर भागने का प्रयास किया। सुरक्षा बलों की तत्परता एवं त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चार बोरियों में कुल 109 किलोग्राम गांजा, एक बाईक, एक मोबाइल फोन एवं एक ईयरबड्स बरामद किए गए।

प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी प्राप्त हुई कि बरामद मादक पदार्थ नेपाल से भारत लाकर आगे सप्लाई किया जाना था। बरामद गांजा, बाईक, मोबाइल फोन एवं अन्य सामान के साथ गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए थाना हरलाखी को सुपुर्द करने की प्रक्रिया जारी है।

कमांडेंट, 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर ने बताया कि सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी, संगठित अपराध एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सशस्त्र सीमा बल बिहार पुलिस, बिहार एसटीएफ एवं अन्य प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर लगातार अभियान चला रही है। सीमा पर किसी भी प्रकार की तस्करी को सफल नहीं होने दिया जाएगा तथा इसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!