बिहार

BIHAR:- मधुबनी के गजहारा गांव में ढाई करोड़ की लूट

मधुबनी- 13 फरवरी। जिला के लदनियां थाना क्षेत्र के गजहारा गांव में संस्कृत महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ दयाकांत झा के घर पर बीती रात करीब दो दर्जन नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर एक घंटे तक डाकाजनी की घटना को अंजाम दिया। डकैतों ने घर के नौ  कमरों में लूटपाट की घटना में करीब ढाई करोड़ लूट लिये। लूट में पांच लाख कैश, 55 भर सोना,साढ़े तीन किलो चांदी,12 रत्ती डायमंड समेत अन्य जरूरी कागजातों को लूट लिया।
घटना की सूचना मिलते ही दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी,मधुबनी पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार,जयनगर एसडीपीओ राघव दयाल एवं थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जांच किया। गृहस्वामी के अनुसार डकैतों ने सभी के कनपटटी पर हथियार तान कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। आने के समय दो फायरिंग व जाने के समय एक फायरिंग किया। पुलिस ने पड़ोसी सूर्यनाथ झा को गिरफ्तार किया है। एसएसबी के डाग स्काट टीम के सहयोग से जांच कर रही है। ईधर डीआईजी ने बताया कि घटना के हर पहलू की पुलिस के वरीय अधिकारियों के द्वारा जांच की जा रही है। डकैती कांड में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी कर जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button