
क्राइम
BIHAR:- मोतिहारी में करंट से किशोर और महिला की मौत
मोतिहारी- 19 मार्च। जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र में दो पंचायतों में बिजली का करंट लगने से एक किशोर और एक महिला की मौत हो गई।
थानाध्यक्ष संजय कुमार चौधरी ने बताया मृतक की पहचान चैलाहां कोठी निवासी स्व.भनु सहनी के पुत्र 13 वर्षीय किशोर सुजीत कुमार व फुलवार उत्तरी पंचायत के बकुलहरा पटेल टोला निवासी रविरंजन पटेल की 32 वर्षीय पत्नी गेनी देवी के रूप में हुई है।



