
BIHAR:- सीतामढ़ी में मुखिया प्रेमी के साथ फरार, पति ने दर्ज करायी FIR
सीतामढ़ी- 20 मार्च। दिल ही तो है, मानता नही। दिल किसी पर आ जाए तो संभलता नही। इसी तरह का एक मामला सीतामढ़ी जिले के खाप पंचायत में प्रकाश में आया है। जहां की नवनिर्वार्चित मुखिया का दिल अपने प्रेमी पर ऐसे आया कि वह अपने पद एवं घर वालों की परवाह किए बिना प्रेमी के साथ फरार हो गई। जिलको लेकर पति ने स्थानीय थाना कन्हौली में कांड संख्या-43/22 दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में पति अयोधि पासवान ने बताया है कि मेरी पत्नी 38 वर्षीय रेखा देवी वर्तमान मुखियाजी सुबह में टहलने निकली थी, जो घर वापस नही आयी।
खोजबीन करने के क्रम में पता चला कि हमारे ही गांव निवासी संजय कापड़,विजय कापड़,राम प्रगास कापड़ सभी ग्राम खाप थाना कन्हौली,जिला सीतामढ़ी निवासी हैं। इन सभी ने हमारी पत्नी मुखिया रेखा देवी को बहला फुसलाकर शादी की नियत से अपहरण कर लिया है। इधर मुखिया जी अपने प्रेमी के साथ होने की चर्चा क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी। हर ओर मुखिया जी के द्वारा अपने प्रेमी के साथ फरार होने की बाते हो रही है कि मुखिया जी अपने तीन बच्चों एवं पति को छोड़कर कैसे फरार हो गई।
मुखिया जी चुनाव 161 मतों से जीती थी। चुनाव के समय उक्त व्यक्ति 35 वर्षीय संजय कापड़ भी रेखा देवी के पक्ष में वोट मांग रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह इतनी उम्र के बाद भी प्रेमी संग फरार हो गई। बच्चा भी बड़ा है। जो मां को बच्चे की शादी करने चाहिए थी वह अपनी ही शादी रचाने के लिए फरार हो गई। नवनिर्वाचित मुखिया रेखा देवी के पास दो पुत्र एवं एक पुत्री है। सबसे बड़ा पुत्र 21 वर्षीय जो पटना में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रहा है। दुसरी पूत्री जो मैट्रिक कर रही है। तथा तीसरा पुत्र नौवीं में पढ़ रही है।



