
बिहार
BIHAR:- बनमनखी से सहरसा तक कल से विद्युत इंजन से दौड़ेगी ट्रेन
सहरसा- 21 मार्च। मधेपुरा से बनमनखी के बीच करीब 40 किलोमीटर दूरी तक विद्युतीकरण कार्य पूरा कर लिया गया है। जिसका कमिश्नर ऑफ़ रेलवे सेफ्टी द्वारा निरीक्षण मंगलवार को होगा।सीआरएस अधिकारियों के अलावा समस्तीपुर डिवीजन के डीआरएम आलोक अग्रवाल सहित रेल विद्युतीकरण कार्य से जुड़े कई उच्च अधिकारी इसमें शामिल रहेंगे।
रेल अधिकारियों के मुताबिक सहरसा से मधेपुरा होकर बनमनखी तक सीआरएस द्वारा पहले ट्रॉली से निरीक्षण किया जाएगा। जिसके बाद बनमनखी से सहरसा तक के बीच विद्युत इंजन से रेल अधिकारी निरीक्षण करेंगे। विद्युतीकरण अगर सफल रहा तो इसी महीने के अंत से सहरसा से बनमनखी के बीच विद्युत इंजन से ट्रेन चलेगी। वर्तमान में सहरसा से मधेपुरा के बीच ही विद्युत इंजन से ट्रेन चलाई जा रही है।



