बिहार

पटना में ‘ग्राम संसद बिहार चैप्टर-V’ का आगाज: CM सम्राट बोले- 2037 तक समृद्ध बिहार बनाएंगे, परिसीमन के बाद होगा पंचायत चुनाव

पटना – 21 सितंबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद–बिहार चैप्टर–V’ मुखिया संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए मुखिया और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ग्रामीण विकास, पंचायतों की भूमिका और गांवों को आत्मनिर्भर व विकसित बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम संसद के माध्यम से गांवों के विकास की नई दिशा तय होनी चाहिए। सभी त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि विकसित बिहार के लिए ठोस सुझाव दें। वर्ष 2037 तक समृद्ध बिहार* के निर्माण में सभी अपना सहयोग दें। गांव की समृद्धि ही देश की समृद्धि का आधार है।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पंचायतों एवं नगर निकायों के परिसीमन के बाद ही अगला चुनाव कराया जाएगा।

बिहार में निर्मित उत्पादों की कम से कम 30 प्रतिशत खरीद सरकारी योजनाओं में सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार काम करेगी। इस पहल से स्थानीय उद्योगों, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!