
बिहार
CM सम्राट ने किया नेशनल इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम का शुभारंभ, कहा – बिहार की विकास यात्रा में नवाचार की अहम भूमिका
पटना -19 सितंबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को तारामंडल, पटना में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘नेशनल इनोवेशन चैलेंज’ पोर्टल का भी लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की विकास यात्रा में सेवा, नवाचार, तकनीक और उद्यमिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ एवं ‘Seva First Innovation Challenge (East Zone)’ के माध्यम से राज्य में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नवाचार के प्रति दूरदर्शी सोच और उनकी परिकल्पना हम सभी को निरंतर प्रेरित करती है। बिहार के युवा इनोवेशन के माध्यम से न सिर्फ राज्य बल्कि देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे।



