
बिहार
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निजी सहायक बने सुशील कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
पटना- 19 सितंबर। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार सचिवालय सेवा के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी सुशील कुमार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का निजी सहायक (सरकारी) नियुक्त किया है। इस संबंध में सरकार के उप सचिव मनोज कुमार द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थापित सुशील कुमार की सेवा अगले आदेश तक नेता विरोधी दल, बिहार विधानसभा द्वारा वापस किये जाने तक संसदीय कार्य विभाग, बिहार, पटना को सौंपी गई है।
आदेश में कहा गया है कि संसदीय कार्य विभाग द्वारा सुशील कुमार को तेजस्वी प्रसाद यादव नेता विरोधी दल, बिहार विधानसभा के निजी सहायक (सरकारी) के रूप में नियुक्ति के संबंध में सामान्य प्रशासन के अनुसार अलग से आदेश निर्गत किया जायेगा।



