
बिहार
BIHAR:- सहरसा में मीडिया कर्मी से अभद्र व्यवहार और CCTV फुटेज मिटाने के मामले में दो चिकित्सक पटना मुख्यालय संबद्ध
पटना/सहरसा- 18 सितंबर। मध्याह्न भोजन से बीमार हुए बच्चों की रिपोर्टिंग करने आए मीडिया कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार, मारपीट और CCTV फुटेज मिटाने के आरोप में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।
बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग की अधिसूचना के अनुसार जिलाधिकारी सहरसा के पत्र के आलोक में जांच प्रतिवेदन पर नियुक्ति प्राधिकार ने सदर अस्पताल सहरसा के प्रभारी अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार आजाद और चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोशन लाल को तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य विभाग बिहार मुख्यालय में योगदान करने का निर्देश दिया है। जांच में आरोप प्रतिवेदित होने पर दोनों चिकित्सकों को पटना मुख्यालय संबद्ध कर दिया गया है। आदेश बिहार राज्यपाल के आदेश से अवर सचिव उपेन्द्र राम द्वारा जारी किया गया है।



