बिहार

समान नागरिक संहिता(UCC) के प्रावधान सार्वजनिक होने के बाद JDU करेगा अध्ययन: विजय चौधरी

पटना- 15 सितंबर। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने बिहार के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने फरियादियों की शिकायतों के विधि सम्मत त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनसुनवाई के बाद पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर कहा कि इसके प्रावधान अभी तक सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। प्रावधान सामने आने के बाद उनका अध्ययन किया जाएगा और इसके आधार पर पार्टी में विमर्श होगा।

विजय कुमार चौधरी ने कहा कि जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने भी इस मामले में स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात कर यूसीसी के मुद्दे पर चर्चा करने की बात कही है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रावधानों का अध्ययन करने के बाद यदि किसी प्रकार की चिंता या परेशानी सामने आती है तो पार्टी अपनी बात केंद्रीय गृहमंत्री के समक्ष रखेगी और उसके समाधान की दिशा में चर्चा करेगी।

इस अवसर पर विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री शीला मंडल, बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी तथा प्रदेश महासचिव-सह-मुख्यालय प्रभारी अंजुम आरा मौजूद रहीं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!