
BIHAR:- भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 नाबालिक लड़कियां बरामद, 15 आर्केस्ट्रा संचालक हिरासत में
मधुबनी, 15 सितंबर। जिले के बासोपट्टी,अरेर,बेनीपट्टी, खजौली एवं लौकहा सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित आर्केस्ट्रा में एक साथ छापेमारी कर कुल 40 नाबालिग बालिकाओं को रेस्क्यू किया गया। सभी को महिला थाना लाया गया।प्रथम दृष्टया आर्केस्ट्रा में नाबालिगों से कार्य कराने के मामले में संचालक सहित 12 पुरुष एवं 03 महिला कुल 15 कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुरुषों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। सभी नाबालिग बालिकाओं को CWC के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
छापेमारी टीम में एएसपी रश्मि कुमारी, डीएसपी साइबर अंकुर कुमार, पु.नि. सुनील कुमार प्रभारी AHTU, पु.नि. अमित कुमार CCTNS, शमशाद आलम, थानाध्यक्ष महिला थाना रीना भारती,रंजू कुमारी एवं पुलिस बल शामिल थे। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग) बिहार, पटना एवं मिशन मुक्ति फाउंडेशन के निर्देशानुसार वरीय पुलिस अधीक्षक मधुबनी के आदेश पर पुलिस उपाधीक्षक, साइबर थाना के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।
ईधर वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।



