
BIHAR:- विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला दरभंगा के नारायणपुर निवासी जाकीर मधुबनी शहर से गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने की कार्रवाई
मधुबनी- 09 सितंबर। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर जालसाज को मुंबई पुलिस ने बिहार के मधुबनी से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मधुबनी नगर थाना पुलिस के सहयोग से कोतवाली चौक इलाके में की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दरभंगा जिले के मनीगाछी थाना क्षेत्र स्थित नारायणपुर गांव निवासी मो. जाकिर पिता मो. युनुस के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी खाड़ी देशों (गल्फ कंट्री) में नौकरी लगवाने के नाम पर बेरोजगार युवकों से लाखों रुपये ठगने का काम करता था।
ठगी का शिकार हुए लोगों की शिकायत पर मुंबई के पाईधूनी थाने में ठग मो. जाकिर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान मोबाईल लोकेशन मिलने पर मुंबई पुलिस बुधवार को मधुबनी पहुंची और नगर थाना पुलिस की मदद से छापेमारी कर आरोपी को कौतवाली चौक मोहल्ले से गिरफ्तार कर लिया।
मामले की संवेदनशीलता और बड़े पैमाने पर हुई ठगी को देखते हुए मधुबनी के वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार और ग्रामीण एसपी षिवम धाकड़ भी जानकारी लेने नगर थाना पहुंचे। तथा कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मुंबई पुलिस ने आरोपी को सीजेएम के कोर्ट में हाजिर किया और आरोपी को मुंबई ले जाने की तैयारी में थी। पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क और शिकार बने अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। हालांकि मुंबई पुलिस ज्यादा और कुछ बताने से परहेज किया।



