
बिहार
BIHAR:- इंटरमीडिएट व मैट्रिक परीक्षा के 168 मेधावी टॉपर विद्यार्थी सम्मानित, मौके पर बोले CM सम्राट, कहा- मेहनत, प्रतिभा और सफलता को मिला सम्मान
पटना – 09 सितंबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को लोक सेवक आवास में इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक परीक्षा-2026 के 168 मेधावी टॉपर विद्यार्थियों को मेडल, प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया एवं व्यक्तिगत संवाद कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब अगले वर्ष से परीक्षा परिणाम घोषित होने के एक माह के भीतर टॉपर्स सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, ताकि प्रतिभाओं को समय पर प्रोत्साहन मिले। उन्होंने कहा कि बिहार के युवा विकसित बिहार की नई पहचान बनें और नौकरी लेने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें- यही संकल्प है।
मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।



