भारत

मोदी जी मेरे पापा के भगवान हैं’ PM से मिलकर रो पड़ीं जूनागढ़ की राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता विश्वा

वडोदरा- 09 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वडोदरा दौरे के दौरान एक भावुक पल देखने को मिला। जूनागढ़ की राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता विश्वा हितेशभाई वाडोरिया पीएम मोदी से मिलकर भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। विश्वा ने कहा मोदीजी, आप मेरे पापा के भगवान हैं। आपको इतनी नजदीक से देखना मेरे लिए एक सपना था, जो आज पूरा हो गया।

विश्वा जूनागढ़ जिले के मालिया हाटीना तहसील के एक छोटे से गांव से आती हैं। उन्होंने बताया कि उनके गांव में लड़कियों को खेल में आसानी से मौका नहीं मिलता था। उनके पिता हितेश वाडोरिया ने खेल महाकुंभ में उनका पंजीकरण कराया, जो उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट बना। आज विश्वा खेल प्राधिकरण गुजरात में चेस कोच के रूप में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ से मुझे नौकरी मिली और करियर बनाने का मौका मिला। 23 साल की उम्र से मैं पीएम मोदी को करीब से देखने का इंतजार कर रही थी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!