शहीद रामफल मंडल के सपनों को साकार करेगा राष्ट्रीय लोक मोर्चा: कामत
16 hours agoLast Updated: 06/09/2026
0 1 minute read
मधुबनी- 05 सितंबर। राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष आर.कामत के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में जिला एवं प्रखंड स्तर के गणमान्य नेता,पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य शिक्षक दिवस एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि एवं नमन करना तथा महान समाजवादी नेता जननायक जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस पर श्रद्धाजली पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। बैठक में शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर भारत सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति राष्ट्रीय लोक मोर्चा परिवार की ओर से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।
जिलाध्यक्ष श्री कामत ने कहा कि शहीद रामफल मंडल जैसे वीर स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति को सम्मान देना उनके संघर्ष और बलिदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण कार्य को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सभी कार्य आगे बढ़ेगा। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने,जिला एवं प्रखंड स्तर पर आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उपस्थित पार्टी के प्रदेश महासचिव बैद्यनाथ मेहता,नगर अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार,जिला प्रधान महासचिव मोहम्मद गुड्डू, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शंकर प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष राजनगर शत्रुघ्न महतो,पप्पू पासवान चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बसंत कामत,समरेंद्र कुमार उर्फ लालू, छात्र जिला अध्यक्ष राहुल सफी, संजीत कामत, मुनेंद्र कुमार,राजकुमार सुमन,रामनरेश कामत जी एवं इत्यादि लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया