बिहार

MADHUBANI:- फुलपरास में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, एक जख्मी

मधुबनी – 29 अगस्त। फुलपरास एनएच पर थाना क्षेत्र के ढगा टोल निवासी सुगावती देवी (60) की शनिवार शाम सड़क पार करने के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार स्व. जगदीश यादव की पत्नी सुगावती देवी सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना बाद गांव में मातम पसर गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, एक दूसरी घटना में फुलपरास NH पर अनियंत्रित कार हादसे की शिकार हो गया।

मधुबनी से सिलीगुड़ी जाने के दौरान (NH) पर फुलपरास के पास धुंकी के रहने वाले राधेश्याम शर्मा के चार पहिया का संतुलन बिगड़ने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में राधेश्याम शर्मा बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से घायल राधेश्याम शर्मा को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया गया है

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!