बॉलीवुड

श्रेया घोषाल की सुरीली आवाज में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का नया गाना रिलीज

अली फजल और पंकज त्रिपाठी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। ट्रेलर के बाद अब निर्माताओं ने फिल्म का पहला रोमांटिक गाना ‘वारूं फॉरएवर’ रिलीज कर दिया है। गाने में अली फजल, जितेंद्र कुमार, श्वेता त्रिपाठी और श्रिया पिलगांवकर नजर आ रहे हैं। यह गाना फरहान अख्तर की एक्सेल म्यूजिक द्वारा जारी किया गया है।

प्यार और रिश्तों की झलक दिखाता है गाना—

‘वारूं फॉरएवर’ 4 मिनट 12 सेकंड लंबा है और इसमें ‘मिर्जापुर’ की दुनिया के बीच रिश्तों और भावनाओं का एक अलग रंग देखने को मिलता है। गाने को आनंद भास्कर ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल गिन्नी दीवान ने लिखे हैं। श्रेया घोषाल और रोमी ने अपनी आवाज दी है। हृषि गिरिधर और तन्वी जोशी ने इसका म्यूजिक प्रोडक्शन संभाला है। यह ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का एक्सेल म्यूजिक की ओर से जारी किया गया दूसरा गाना है। इससे पहले फिल्म का गाना ‘2 नंबरी’ रिलीज किया गया था। नए रोमांटिक ट्रैक के जरिए निर्माताओं ने फिल्म की कहानी में मौजूद रिश्तों और भावनात्मक पहलुओं की झलक पेश की है।

04 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म—

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। फिल्म में अली फजल और पंकज त्रिपाठी के अलावा दिव्येंदु, रवि किशन, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, श्रिया पिलगांवकर और जितेंद्र कुमार जैसे कलाकार नजर आएंगे। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘मिर्जापुर’ की लोकप्रिय दुनिया को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!