
12 अगस्त को लगेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, स्पेन में दिन में छा जाएगा अंधेरा, भारत में नहीं दिखेगा ग्रहण: पं. शंभूनाथ झा
मधुबनी- 11 अगस्त। साल 2026 का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण भारत की बजाय रूस, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन और पुर्तगाल में दिखेगा। स्पेन के उत्तरी हिस्से में ग्रहण के समय दिन में कुछ समय के लिए अंधेरा दिखाई दे सकता है। भारत में सूर्य ग्रहण प्रत्यक्ष रूप से दिखाई नहीं देगा।

भारतीय समय के अनुसार ग्रहण की अंतिम अवस्थाएं 13 अगस्त की आधी रात के बाद तक चल सकती हैं। सूर्य ग्रहण को लेकर जानकारी देते हुए प्रसिद्ध फेस रीडर व ज्योतिषाचार्य पं. शंभूनाथ झा कहते है कि पूर्ण सूर्य ग्रहण को लेकर 12 अगस्त का दुनिया भर के खगोल प्रेमियों को इंतजार है। इस दिन खगोल प्रेमियों को दुर्लभ खगोलीय घटनाएं देखने का मौका मिलेगी। इस दिन सुबह छह ग्रह एक साथ नजर आ सकते है।ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब चंद्रमा, सूर्य के प्रकाश को पूरी तरह से पृथ्वी पर आने से रोकता है, तो उसे पूर्ण सूर्य ग्रहण कहा जाता है। 12 अगस्त को मंगल आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश कर 2 सितंबर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु हैं। राहु के नक्षत्र में मंगल का प्रवेश महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना मानी जा सकती है। उन्होंने कहा कि मंगल को साहस, ऊर्जा और भूमि का कारक माना जाता है। राहु के नक्षत्र में मंगल गोचर का अधिकांश राशियों पर प्रभाव पड़ सकता है। ज्योतिषीय शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण को शुभ नहीं माना जा सकता है। ऐसे समय में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है।



