बिहार

MADHUBANI:- पंडौल,भगवतीपुर और सरिसव पाही को मिलेगा नगर पंचायत का दर्जा, प्रस्ताव के लिए पूर्व मंत्री समीर महासेठ ने DM को सौंपा पत्र

मधुबनी- 10 अगस्त। पूर्व उद्योग मंत्री व पूर्व नगर विधायक समीर कुमार महासेठ ने बताया कि जिले के पंडौल,भगवतीपुर और सरिसव पाही को नगर पंचायत का दर्जा दी जा सकती है। पंडौल, भगवतीपुर और सरिसव पाही नगर पंचायत की अर्हता पूरी कर रहा है। नगर पंचायत बनने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में विकास की गति और तेज होगी। नागरिक सुविधाएं बढ़ेंगी। पानी, बिजली, सड़क, स्ट्रीट लाइट, ड्रेनेज, सफाई सहित अन्य सामुदायिक सुविधाओं की व्यवस्था बेहतर होगी। पंडौल, भगवतीपुर और सरिसव पाही नगरीय क्षेत्र की परिधि के पास अवस्थित हैं।

पंडौल नगर पंचायत में सकरी का इलाका को शामिल किया जाएगा। इसकी आगे की प्रकिया के लिए एक पत्र मधुबनी जिलाधिकारी को सौंपा है। पूर्व मंत्री ने बताया कि पंडौल, भगवतीपुर और सरिसव पाही को नगर पंचायत का दर्जा देने के लिए बिहार विधान सभा के द्वितीय सत्र में मेरे द्वारा प्रश्न संख्या 574 के माध्यम से मामला उठाया गया था। एक बार फिर से नगर विकास विभाग के पत्र संख्या 2548 दिनांक 13.07.2026 केआलोक में मधुबनी विधान सभा क्षेत्र के पंडौल,भगवतीपुर एवं सरिसवपाही को नगर पंचायत घोषित करने हेतु जिलाधिकारी को पूर्ण प्रस्ताव भेजने के लिए पत्र दिया है।

पूर्व मंत्री ने बताया कि नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार द्वारा नए नगर निकायों के गठन हेतु पूर्ण प्रस्ताव भेजने का निर्देश राज्य के सभी जिलाधिकारी को दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा मधुबनी नगर निगम क्षेत्र विस्तार का प्रस्ताव भेजा जाना चाहिए। जिससे कि वर्तमान नगर निगम क्षेत्र का विस्तार हो सके।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!