
MADHUBANI: नगर निगम के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों ने निकाली मशाल जुलूस, 30 से अनिश्चितकालीन हड़ताल
मधुबनी- 29 जुलाई। नगर निगम के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी संघ के तत्वावधान में तीन सूत्री मांगों के समर्थन में बुधवार को नगर निगम कार्यालय से मशाल जुलूस निकाली गई। जुलूस शहर का भ्रमण करते हुए स्थानीय टाउन क्लब मैदान पहुंचा। यहां सभा को संबोधित करते हुए महासचिव बबलू राम ने कहा कि तीन सूत्री मांगों के समर्थन में नगर निगम के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी 30 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।
बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लाईज फेडरेशन एवं बिहार स्थानीय निकाय कर्मचारीमहासंघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर राज्यव्यापी हड़ताल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हड़ताल की सूचना जिलाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, नगर आयुक्त को दी गई है। नगर निकाय सहित कई विभागों में संविदा,आउटसोर्सिंग, ठेकेदारी व्यवस्था के तहत कार्य करने वाले श्रमिकों के अधिकार की लड़ाई लड़ी जा रही है। जिला सहित राज्य के विभिन्न निकायों में करीब 17 वर्षों से लगभग 35 हजार दैनिक सफाई कर्मी शहरों,नालों की सफाई सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं।
जुलूस में अध्यक्ष पप्पू राम, कोषाध्यक्ष रवि राम, मीडिया प्रभारी रोशन राम,संगठन मंत्री विजय राम,कार्यालय मंत्री दुर्गा राम,रीता देवी,रानी देवी, शीला देवी,कौशल्या देवी, काजल देवी,भोला राम, दिलीप कंजर,शंकर कंजर,महेंद्र राम,विजय राम,प्रमोद राम सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मियों ने हिस्सा लिया।



