
बिहार
SITAMARHI:- रिश्वत लेते बाजपट्टी CO रंगे हाथों गिरफ्तार, निगरानी ने की कार्रवाई
सीतामढ़ी- 14 जुलाई। जिले के बाजपट्टी अंचल के अंचलाधिकारी प्रभात कुमार को रिश्वत लेते निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार किसी शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से बाजपट्टी अंचल कार्यालय तक जाल बिछाया। तथा तय योजना के तहत जैसे ही अंचलाधिकारी प्रभात कुमार ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि ली, निगरानी की टीम ने उन्हें मौके पर ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम अंचलाधिकारी अपने साथ ले गयी। जहां गिरफ्तार सीओ प्रभात कुमार को निगरानी कोर्ट में पैष करेगी।



