
DARBHANGA: दिल्ली मोड़ स्थित बस स्टैंड पर चल रहे कार्यों का डीएम ने लिया जायजा, दिए कई निर्देश
दरभंगा, 07 जुलाई।जिलाधिकारी कौशल कुमार जिलाधिकारी ने मंगलवार को दिल्ली मोड़ बस स्टैंड पर चल रहे नव निर्माण एवं विकास कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड परिसर में चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने बुडको के परियोजना निदेशक को बस स्टैंड निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ यथाशीघ्र कराने का निर्देश दिया।बस स्टैंड भवन का निर्माण कार्य प्रगति में है।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बस स्टैंड भवन निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में अभय कुमार पांडे परियोजना निदेशक बुडको,अभियंता गण आदि उपस्थित थे।



