
मोदी राज में शिक्षा और परीक्षा पर माफियाओं का कब्ज़ा: धीरेंद्र झा
मधुबनी- 07 जुलाई। भाकपा माले जिला कमेटी की बैठक माले नगर में जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण की अध्यक्षता में हुई। बैठक की शुरुआत पार्टी के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर प्रसाद, आरएन ठाकुर और प्रेम सिंह गहलावत को श्रद्धांजलि अर्पित के साथ शुरू हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी पोलित ब्यूरो के सदस्य धीरेंद्र झा ने कहा कि मोदी राज में शिक्षा, परीक्षा पर माफियाओं का कब्ज़ा हो गया है।शिक्षा तंत्र को पूंजीपतियों और नेताओं ने बाजारीकरण कर दिया है। शिक्षा को बचाने और शिक्षा मंत्री को हटाने को लेकर चल रहे आंदोलन के प्रति भाकपा माले एकजुटता प्रदर्शित करती है।उन्होंने कहा कि गांव और गरीबों पर टैक्स लादने का सम्राट सरकार का तुगलकी फैसला जन विरोधी है। इसका डटकर विरोध किया जाएगा।
जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण ने कहा कि जिला के सभी दलित, गरीब बस्तियों के नियमितिकरण और टोले तक पहुंच पथ को लेकर आंदोलन तेज होगा। गरीबों के घर घरारी बचाने की लड़ाई को तेज किया जाएगा। जिलेभर में एक लाख खेग्रामस का सदस्य बनाने के लक्ष्य को हासिल की कार्ययोजना बनाई गई है।
बैठक में सरकारी पोखरा बचाने की मुहिम जारी रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में श्याम पंडित, विजय कुमार दास, योगनाथ मंडल, मदनचंद्र झा, मयंक कुमार, महाकांत यादव, नवल किशोर यादव, योगेंद्र महतो, योगेंद्र यादव, विश्वंभर कामत, पुर्णेन्दु कुमार, शांति सहनी, अजीत कुमार ठाकुर, सुनीता देवी सदाय, संतोष कामत सहित अन्य ने हिस्सा लिया।



