
MADHUBANI: पूर्वमंत्री समीर महासेठ ने मधुबनी स्टेडियम के नवनिर्माण कार्य का लिया जायजा
मधुबनी- 28 मई। पूर्व मंत्री सह मधुबनी के पूर्व विधायक समीर कुमार महासेठ ने मधुबनी स्टेडियम के नवनिर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। मौके पर पूर्व मंत्री ने बताया कि उनके उद्योग मंत्री कार्यकाल में मधुबनी स्टेडियम के नवनिर्माण कार्य के लिए 20 करोड़ 37 लाख 28 हजार रुपये स्वीकृत कराया गया। पिछले साल स्टेडियम का नवनिर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। लेकिन बिहार में सरकार बदलते ही सरकारी निर्माण कार्यों के लिए राशि आवंटन पर ब्रेक लग गया है। निर्धारित अवधि तक स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा होने पर संशय खड़ा हो गया है। निर्माण एजेंसी को राशि का भुगतान नहीं होने से निर्माण कार्यों पर ग्रहण लग गया है।
पूर्व मंत्री ने बताया कि बिहार में गंभीर वित्तीय संकट के कारण मधुबनी शहर के सिंघानिया चौक से सूड़ी स्कूल चौक तक सड़क का निर्माण कार्य की गति धीमी पड़ गई है। बिहार में खजाना खाली होने से सड़क, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे के निर्माण कार्य प्रभावित हुए हैं। ट्रेजरी से फंड जारी न होने के कारण ठेकेदारों को भुगतान अटक गया है, जिससे कई परियोजनाएं रुक गई हैं। निर्माण सामग्री की आपूर्ति और ठेकेदारों के बिल पास न होने से कार्यस्थलों पर मजदूरी और निर्माण गतिविधियां थम गई हैं। पूर्व मंत्री ने बताया कि खजाने के दबाव को देखते हुए सरकार द्वारा नई परियोजनाओं को फिलहाल टाली जा रही है।
पूर्व मंत्री ने बताया कि मधुबनी स्टेडियम का नवनिर्माण काफी आवश्यक था। खेल का आयोजन संभव हो पाएगा। खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर पायेंगे। स्टेडियम में लोग टहलने पहुंचेंगे, युवा व्यायाम करेंगे। जर्जर व ध्वस्त हो चुके स्टेडियम का नवनिर्माण के लिए लगातार विधानसभा उठाते रहे है। जिला मुख्यालय में ध्वस्त हो चुके स्टेडियम का नवनिर्माण से खिलाड़ियों को बड़ा लाभ मिलेगा।



