
बकरीद हमें सिखाती है कि अल्लाह का आदेश सर्वोपरि : पूर्वमंत्री
मधुबनी-28 मई। बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर पूर्व उद्योग मंत्री सह पूर्व विधायक समीर कुमार महासेठ ने शहर के मो. अली अहमद, मो. इदरीश, मो. संजर मंजर सहित अन्य लोगों के घर पहुंचकर बकरीद की बधाई दी। पूर्वमंत्री ने कहा कि बकरीद पैगंबर हजरत इब्राहिम द्वारा अपने प्रियतम पुत्र की कुर्बानी देने की परीक्षा की याद दिलाता है। बकरीद अल्लाह के प्रति अटूट आस्था, समर्पण और त्याग की भावना को प्रदर्शित करना है।
पूर्वमंत्री ने कहा कि हजरत इब्राहिम ने अल्लाह के हुक्म का पालन करते हुए अपने बेटे हजरत इस्माइल की कुर्बानी देने का निर्णय लिया था, जो उनके प्रेम की सबसे बड़ी परीक्षा थी। बकरीद हमें सिखाती है कि ईश्वर का आदेश सर्वोपरि है। बकरीद पर दी जाने वाली कुर्बानी का असली मकसद अपनी प्रिय वस्तु या धन को अल्लाह की राह में न्योछावर करना है। इस त्योहार का उद्देश्य समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों की मदद करना है, ताकि समाज में प्रेम, समानता और भाईचारे का भाव बना रहे।
मौके पर मौके पर अकील अंजुम, राजकुमार साह, पवन यादव, लालू यादव, मनोज यादव,धनंजय साह, मंटू महतो सहित अन्य मौजूद थे।



