
मजदूरों के आंदोलन के समर्थन में सड़क पर उतरेगी एटक: रामचन्द्र शर्मा
मधुबनी- 16 मई। अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) का 6वां जिला सम्मेलन भाकपा जिला कार्यालय शहीद भवन में तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडली राम चन्द्र शर्मा, मनतोर देवी, दिनेश कुमार भगत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
सम्मेलन में राज्य पर्यवेक्षक रामबिलास शर्मा राज्य सचिव, एटक, बिहार एवं मुख्य अतिथि कॉमरेड मिथिलेश झा राष्ट्रीय परिषद सदस्य, अखिल भारतीय किसान सभा की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष राम चन्द्र शर्मा ने कहा आजादी से पहले मजदूरो के हित में 44 श्रम कानून बना था, जिसके तहत देश के मजदूर वर्ग लाभान्वित होते थे। जिसे केन्द्र सरकार ने कॉर्पोरेट पूंजीपति मित्रों के हित में 4 लेबर कोड बना दिया गया। उसे 21 नवंबर 2025 को भारत में लागू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि जनसंख्या का 93 प्रतिशत मजदूर संगठित एवं असंगठित क्षेत्र में कार्य करते हैं। सिर्फ 7 प्रतिशत उद्योगपति कारपोरेट घराना देश पर कब्जा कर चला रहे हैं।
देश में संविदा,ठेका,आउटसोर्सिंग पर कार्यरत मजदूरो का आंदोलन हो रहा हैं! एटक भी आंदोलनकारी मजदूरों के आंदोलन का समर्थन कर सड़क पर उतरेगी। सम्मेलन में 25 सदसीय जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से रामचन्द्र शर्मा अध्यक्ष, मिथिलेश झा, मिश्री लाल ठाकुर, मनतोर देवी उपाध्यक्ष, सत्य नारायण राय महासचिव, दिनेश कुमार भगत, नागेश्वर ठाकुर, सीताराम ठाकुर सचिव, राम कृष्ण ठाकुर कोषाध्यक्ष चुने गए।



