बिहार

MADHUBANI:- दबंगों की दबंगई से मोहम्मदपुर जरहटिया पोखर गांव से पलायन कर गए कविता देवी का परिवार, सकरी पुलिस बनी मूकदर्शक

मधुबनी- 16 मई। सकरी थाना क्षेत्र के मकसुदा पंचायत के मोहम्मदपुर जरहटिया पोखर निवासी कविता देवी गांव के दबंगों के उत्पात से भयभीत होकर अपने स्वजन रामभरोस सहनी, दिलीप सहनी व विकास कुमार सहनी सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दूसरे गांव पलायन कर गया है। इसको लेकर कविता देवी ने मधुबनी कोर्ट में एक मामला दर्ज कराया है।

दर्ज मामलें में कविता देवी ने बताया कि गांव के ही एक दर्जन से अधिक दबंगों द्वारा हाल ही में उनके घर पर हमला कर दिलीप सहनी व विकास कुमार सहनी को जख्मी कर दिया। घटना को लेकर सकरी थाना को आवेदन दिया गया। लेकिन थाना द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं करने के बाद मधुबनी कोट में मामला दर्ज कराई है। कोर्ट में दर्ज मामला में कविता देवी ने बताया है कि गांव के दंबगों द्वारा उनके परिवार के अन्य सदस्यों की हत्या करने के भय से घर छोड़कर दूसरे गांव में रह रहे है।

दबंगों द्वारा पिछले दिनों जबरन उनके घर में लाठी-डंडा के साथ घुसकर परिवार के सदस्यों पर हमला कर जख्मी कर दिया। जेवरात सहित अन्य कीमती सामान लूट लिया गया, घर के सामानों को क्षति पहुंचाया है। कविता देवी ने बताया कि सकरी थाना को आवेदन देने के बाद भी पुलिस दबंगों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिससे दबंगों का मनोबल बढ गया है। अपने परिवार के सदस्यों के जान की रक्षा के लिए अपने गांव से पलायन कर गए है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button