
बिहार
BIHAR:- विधायक सुधांषु शेखर सत्तारूढ़ गठबंधन दल का सचेतक मनोनीत
मधुबनी- 15 मई। हरलाखी विधायक सुधांशु शेखर को बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा सभा में सत्तारूढ़ गठबंधन दल का सचेतक मनोनीत किया है जिससे मधुबनी जिला के एनडीए कार्यकर्ताओं में अपार हर्ष का माहौल है। उल्लेखनीय है कि विधायक श्री शेखर लगातार सातवीं बार सत्तारूढ़ दल के सचेतक मनोनीत हुए हैं, जो उनकी समर्पित दलीय निष्ठा तथा एनडीए गठबंधन के शीर्ष नेताओं सहित मुख्यमंत्री की उनपर प्रबल विश्वसनीयता का स्पष्ट द्योतक है।
उक्त जानकारी देते हुए जनता दल-यू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बचनू मंडल ने इस मनोनयन के लिए बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार,राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, जदयू विधानमंडल दल के नेता श्रवण कुमार जी सहित सभी शीर्ष नेताओं के प्रति आभार प्रकट किया है।



