
MADHUBANI: कुदाल से काटकर बहु की हत्या, ससुर ने थाने में किया आत्मसमर्पण
मधुबनी, 07 मई। जिला के खजौली थाना क्षेत्र के सुक्की घाट टोल में गुरुवार की दोपहर रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। पारिवारिक विवाद में एक ससुर ने अपने महिला के पति,सास एवं देवर के साथ मिलकर बहु की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। मृतका की पहचान कसमा मरार गांव निवासी कृष्णदेव सिंह की पुत्री 25 वर्षीय पूजा कुमारी के रूप में हुई है। बताया गया है कि पूजा की शादी करीब सात वर्ष पूर्व सुक्की घाट टोल निवासी राजू सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही परिवार में विवाद की स्थिति बनी रहती थी। गुरुवार को विवाद इतना बढ़ गया कि पति राजू सिंह, ससुर रामदयाल सिंह, सास फूलों देवी एवं देवर राहुल सिंह ने मिलकर घटना को अंजाम दे दिया। घटना की सूचना मिलते ही खजौली के अपर थानाध्यक्ष घनश्याम पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। वहीं त्वरित कार्रवाई करते हुए पति राजू सिंह,ससुर रामदयाल सिंह और सास फूलों देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के बाद देवर राहुल सिंह फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतक के पिता कृष्ण देव सिंह के लिखित आवेदन पर खजौली थाना में एफआईआर दर्ज होगा। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी ससुर स्वयं थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। इधर एसएफएल टीम ने घटनास्थल से खून से सना कुदाल,डंडा और शराब की खुली बोतल बरामद की है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।



