भारत

BJD ने ‘दलबदल’ के आरोप में 8 विधायकों की अयोग्यता की मांग की

भुवनेश्वर- 27 अप्रैल। बीजू जनता दल (बीजद) ने राज्यसभा चुनाव में पार्टी लाइन से अलग वोट करने वाले अपने आठ विधायकों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए उन्हें ओडिशा विधानसभा से अयोग्य घोषित करने की मांग की है। पार्टी ने इन विधायकों पर दल-विरोधी गतिविधियों और व्हिप का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

बीजद की वरिष्ठ नेता एवं विपक्ष की मुख्य सचेतक प्रमिला मलिक ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि संबंधित विधायकों ने पार्टी हितों के खिलाफ काम किया है और अब उन्हें पार्टी में बने रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि या तो वे स्वेच्छा से इस्तीफा दें या अयोग्यता का सामना करें।

मल्लिक ने इन विधायकों को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उन्हें जनता का समर्थन प्राप्त है, तो वे उपचुनाव लड़कर इसे साबित करें।

इस मांग का समर्थन करते हुए बीजद विधायक अरुण कुमार साहू ने बताया कि पार्टी के विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर औपचारिक रूप से अयोग्यता की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित विधायकों ने न केवल पार्टी व्हिप का उल्लंघन किया, बल्कि स्वयं को पार्टी से अलग भी कर लिया।

साहू ने कहा कि इस कदम से पहले कानूनी और संवैधानिक विशेषज्ञों से परामर्श लिया गया है। उन्होंने बताया कि इन विधायकों ने कथित तौर पर राज्यसभा चुनाव में पार्टी निर्देशों के बावजूद किसी अन्य उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया।

बीजद ने चुनाव से दो दिन पहले अपने विधायकों को पार्टी मुख्यालय में उपस्थित रहने और आधिकारिक बैठक में शामिल होने का निर्देश जारी किया था, लेकिन आरोपित विधायकों ने इसका पालन नहीं किया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button