
मधुबनी जिले के अंचलों में वक्फ की भूमि का चल रहा अवैध जमाबंदी को रद्द करने की जदयू नेता महताब आलम ने की मांग
मधुबनी- 26 अप्रैल। जदयू के वरिष्ठ नेता सह जिला औकाफ कमिटी मधुबनी के सदस्य अधिवक्ता डॉ. मो. महताब आलम ने अध्यक्ष बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड पटना को पत्र भेजकर मधुबनी जिला के 21 अंचल रहिका,पंडौल,राजनगर खजौली,कलुआही,बाबूबरही,जयनगर,लदनियां,बासोपट्टी,बेनीपट्टी,बिस्फी हरलखी, मधवापुर,फुलपरास,खुटौना,लौकही,घोघरडीहा,झंझारपुर,अंधराठाढ़ी लखनौर एवं मधेपुर अंचल में वक्फ की भूमि का जो भी जमाबंदी अवैध रूप से सृजित होकर चल रहा है, उन सभी जमाबंदियों को रद्द करवाने हेतु भेजा है। इस पत्र की प्रतिलिपि उनके द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय को भी भेजा गया है।
उन्होंने कहा है कि सभी अंचलाधिकारी अपने स्तर से अपेक्षित निर्णय लेकर स्पष्ट प्रतिवेदन अपर समाहर्ता मधुबनी को शीघ्र भेजें ताकि वक्फ की भूमि की चल रही अवैध जमाबंदी रद्द हो सके, वो जागरूक जनता भी वक्फ की भूमि की अवैध जमाबंदी को लेकर सीधे अपर समाहर्ता मधुबनी के न्यायालय में जमाबंदी रद्दीकरण वाद दायर कर सकते हैं।इस संबंध में जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी को भी अपने स्तर से अपेक्षित कार्रवाई करनी है।जनता के पास सबूत हो, तो सीधे संबंधित थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करवाया जा सकता है।
वक्फ की भूमि पर अवैध रूप से या फर्जी दस्तावेज के आधार पर दखलकार के विरुद्ध संबंधित थाना वो अंचलाधिकारी को अपने अनुमंडल दंडाधिकारी को भी स्पष्ट प्रतिवेदन भेजकर दंडात्मक कार्रवाई करवाना चाहिए।साथ ही अंचलाधिकारी को अवैध रूप से दखलकार के विरुद्ध अतिक्रमण वाद भी चलाकर वक्फ की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाना चाहिए।इस सम्बन्ध में किसी भी तरह की विशेष जानकारी वरीय अधिवक्ता डॉo मो o महताब आलम जी अधिवक्ता से मिलकर लेकर वक्फ की भूमि जो अल्लाह की भूमि है उसकी रक्षा की जा सकती है।



