हेल्थ

तेज धूप और गर्म हवा से बचने के लिए देसी जूस-शर्बत फायदेमंद : डा. उमेश श्रीवास्तव

मधुबनी- 25 अप्रैल। शहर के नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. उमेश श्रीवास्तव ने बताया किगर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। तापमान 40 डिग्री को छूने वाला है, हीटवेव, चिलचिलाती धूप से डिहाइड्रेशन और लू लगने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इन परेशानियों से बचने के लिए देसी जूस, शर्बत का इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता है। कच्चा आम व अन्य फलों का ताजा जूस स्वाद में लाजबाव होने के साथ-साथ लू से बचाने में भी कारगर साबित होता है। इसका खट्टा-मीठा और चटपटा स्वाद हर उम्र के व्यक्ति को पसंद आता है।

डा. श्रीवास्तव ने कहा कि गर्म हवाएं शरीर की नमी सोख लेती हैं। जूस शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स के बैलेंस को बनाए रखता है। लू के खतरे को कम करता है। पेट की समस्याओं जैसे अपच, कब्ज और दस्त के इलाज में मदद करता है। तरह-तरह के जूस में इम्युनिटी बूस्टर, विटामिन बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है। इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है।हीमोग्लोबिन के स्तर को सुधारने में मददगार होता है।

विटामिन-ए, एंटीऑक्सीडेंट्स होने से आंखों की रोशनी और त्वचा की चमक को भी बरकरार रखता है। गर्मियों में सत्तू का शर्बत काफी मददगार होता है।उन्होंने बताया कि फलों का ताजा जूस, शर्बत पेट को ठंडा रखता है। एसिडिटी की समस्या से दूर करता है। कब्ज की समस्या दूर रहती है। भूख लगती है। यह खून को साफ रखता है, अल्सर की समस्या को भी दूर करता है। इसका सेवन दस्त और डायरिया में काफी लाभ होता है। आंखों की समस्या के लिए लाभदायक होता है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button