
हरियाली के बिना पृथ्वी की रक्षा संभव नहीं, विश्व पृथ्वी दिवस पर होगा पौधा वितरण: आदित्य
मधुबनी- 21 अप्रैल। विश्व पृथ्वी दिवस पर 22 अप्रैल को शहर के स्टेशन चौक स्थित संस्कार संस्कृति संरक्षण समिति के तत्वावधान में सेमिनार सह निशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए संस्कार संस्कृति संरक्षण समिति के उपाध्यक्ष आदित्य नारायण गुप्ता ने बताया कि पृथ्वी की रक्षा के लिए पर्यावरण संरक्षण निहायत आवश्यक है। पौधारोपण और हरियाली के बगैर पृथ्वी की रक्षा संभव नहीं हो सकता। बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण से जलवायु परिवर्तन का खतरा बढ़ता जा रहा है। जिसका असर पेड़-पौधे, फसल पशु-पक्षी व आम लोगों पर देखा जा रहा है। धरती माता की माता की रक्षा के लिए हरेक पहलुओं पर समाज के सभी वर्ग के लोगों को गंभीरता पूर्वक विचार करने की जरूरत है।
खेतों में अत्यधिक खाद का प्रयोग भी धरती को बंजर बना रहा है। पेड़ पौधों की संख्या बढ़ने से पर्यावरण प्रदूषण पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस दिन पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने और पृथ्वी की रक्षा करने का संकल्प लेने के लिए समर्पित है। जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जैव विविधता के नुकसान जैसे पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में लोगों को शिक्षित करना और पर्यावरण सुरक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाना आवश्यक है।



