
बिहार CM की कुर्सी जाने का छलने लगा जदयू नेताओं का दर्द: सुमन सिंह
मधुबनी- 21 अप्रैल। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति निष्ठावान और जदयू को खून-पसीने से सीचने वाले समर्पित नेताओं, कार्यकर्ताओं को बिहार की सीएम की कुर्सी जाने का जदयू नेताओं का दर्द छलने लगाहै। उक्त बातें पंडौल राजद प्रवक्ता सुमन सिंह यादव ने कहीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भाजपा के सम्राट चौधरी की ताजपोशी से अब भाजपा बड़े भाई और जदयू छोटे भाई की भूमिका में आ गए है।अब भाजपा जदयू नेताओं के नखरे बर्दाश्त नहीं करने वाली है। अगर ऐसा होता है तो जदयू में टूट हो सकता है। इसी भय से सहमे जदयू नेताओं फिलहाल चुप्पी साधे है।
उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी को सीएम बनने से सबसे बड़ा संकट जदयू नेताओं पर आ गया है। तत्कालीन नीतीश सरकार के कार्यकाल में खुलकर राजनीति चमकाने वाले जदयू नेताओं अब किधर जाएंगे यह तो समय ही बताएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में सीएम बदलने के बाद से जदयू के आंखे गुरेर कर महागठबंधन पर भड़कने वाले जदयू के प्रदेश प्रवक्ता भी नजर नहीं आ रहे है।



