
MADHUBANI:- जुड़शीतल पर महाराजगंज में होगी शीतला माता की पूजा, मेला और पतंग प्रतियोगिता होगा आकर्षक
मधुबनी- 13 अप्रैल। प्रसिद्ध जुडशीतल पर्व पर 15 अप्रैल को शहर के महाराजगंज गुड्डी गाछी स्थित शीतला माता की पूजा-अर्चना की जाएगी। यहां शीतला माता की पूजा पर भव्य मेला और पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। शीतला माता पूजा समिति के अध्यक्ष डब्ल्यू प्रधान ने बताया कि साल 1971 से यहां शीतला माता की पूजा-अर्चना होती आ रही है। भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया है। पूर्व में झोपड़ीनुमा मंदिर में माता शीतला की प्रतिमा स्थापित की गई थी। अब आकर्षक मंदिर इलाके के श्रद्घालुओं का आस्था का केंद्र बन गया है। शीतला माता मंदिर के आगे भव्य पंडाल का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है।

फूलों और रंग-बिरंगे लाइट से मंदिर की आकर्षक सजावट कार्य चल रहा है। समिति के अमरनाथ प्रधान महेंद्र साह, संजय साफी, राजू साफी ने बताया कि शीतला माता पूजा पर मेला का आयोजन के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया जाता है। मेला में बच्चों का झूला, खेल-तमाशा, खिलौने, मिठाई व अन्य की दूकानें आकर्षण का केंद्र होता है। मेला में दूर-दूर से लोग पहुंचते है। पूजा स्थल की साफ-सफाई और स्वच्छता के लिए विशेष व्यवस्था होगी। पूजा की निगरानी के लिए सीसीटीवा कैमरा लगाई जाएगी। यत्र-तत्र कचरा नहीं फेंकने के लिए जागरूकता अभियान चलाई जा रही है।



