
MADHUBANI:- सम्मान के बीच पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व विधायक सियाराम यादव, अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़
मधुबनी- 06 अप्रैल। जिले के पंडौल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सियाराम यादव का सम्मान के साथ अंतिम संस्कार सोमवार को उनके पैतृक गांव मोहनपुर में हुआ। अंतिम दर्शन और संस्कार में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। अंतिम संस्कार में पूर्व विधायक भारत भूषण मंडल,राजद जिलाध्यक्ष वीर बहादुर राय, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष देवनारायण यादव,राजदेव रमण, सुनील कुमार मंडल, अधिवक्ता दीनानाथ यादव, राजेंद्र यादव, जाहीर परसोनवी, अमरेंद्र चौरसिया, रामकुमार यादव, पवन यादव, चंद्रशेखर आजाद सुमन, राम सुशिष्ट यादव, वैद्य संजीव कुमार मिश्रा, प्रो. मुनीश्वर यादव, डॉ विमलेंद्र कुमार, इंद्र भूषण यादव विष्णुदेव सिंह यादव, अकील अंजुम, प्रमोद यादव सहित अन्य लोग शामिल हुए।
इधर, उनके निधन पर जदयू सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विश्वजीत सिंह, भाजपा जिला महासचिव सुबोध चौधरी,राजद जिला कोषाध्यक्ष सह प्रवक्ता मिंटू शहजादा, प्रवक्ता इंद्रजीत राय सहित अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। बता दें कि पूर्व विधायक सियाराम यादव का निधन रविवार को शहर के वाटसन विद्यालय स्थित उनके आवास पर हो गया था।



