क्राइम

मध्‍य प्रदेश:- बाढ़ राहत घोटाले में बड़ी कार्रवाई: तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार

श्योपुर- 26 मार्च। मध्‍य प्रदेश के श्योपुर जिले में वर्ष 2021 में आई भीषण बाढ़ के दौरान राहत राशि में करीब ढाई करोड़ रूपये के गवन के आरोप में विजयपुर तहसीलदार अमित सिंह तोमर को गुरूवार को उनके निवास ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया है। जिले की बडौदा थाना पुलिस ने तहसीलदार को गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें शिवपुरी महिला जेल भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2021 में बडौदा की तत्कालीन तहसीलदार अमित सिंह तोमर ने बाढ़ की राशि राहत को अपने परिजनों एवं रिश्तेदारों के खातों में डलवा दिया था, इसी आरोप में तहसीलदार के विरूद्ध बड़ौदा थाने में प्रकरण पंजीबद्ध था। अमित सिंह तोमर वर्तमान में विजयपुर तहसीलदार थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका के खारिज होने के बाद जहां उन्हें गत दिवस विजयपुर के तहसीलदार पद से हटा दिया गया, वहीं गुरूवार को बड़ौदा एसडीओपी नवनीत शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तहसीलदार को ग्वालियर निवास से गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेशी के बाद शिवपुरी महिला जेल भेजने की कार्यवाही की गई है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button