
पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की आपूर्ति बनाए रखना केंद्र सरकार की बडी उपलब्धि: सुबोध चौधरी
मधुबनी : भाजपा के जिला महामंत्री सुबोध चौधरी ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष का दुनियाभर में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और फर्टिलाइजर जैसे जरूरी सामानों की सप्लाई प्रभावित हुई। इससे भारत भी अछूता नहीं है। इसके बाद भी भारत के उपभोक्ता को पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और फर्टिलाइजर जैसे जरूरी सामानों आपूर्ति सिस्टम को बेहतर बनाए रखना केंद्र सरकार की बडी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि गल्फ देशों में रह रहे एक करोड़ से अधिक भारतीय के जीवन और आजीविका पर भी केंद्र सरकार की नजर बनी है। दुनिया के किसी भी देश में भारतीयों कीसुरक्षा केंद्र सरकार की पहली प्राथमिकता’ रही है। गल्फ के सभी देशों के साथ लगातार संपर्क कर भारतीय को सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।
उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष जैसी विकट परिस्थिति में आवश्यक है कि देश वासियों केंद्र सरकार के प्रति एकजुटता दिखाना चाहिए।केंद्र सरकार ने नागरिकों, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी और ट्रांसपोर्ट से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है। उर्वरक, तेल और गैस जैसे जरूरी सामान ले जाने वाले सभी जहाजों की सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित करने की पहल की है।



