
राजद के मिथिलांचल प्रभारी बने फैयाज आलम, नेता व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
पटना- 11 मार्च। राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार में संगठन को धारदार बनाने एवं मजबूत करने के लिए बिहार को चार भागो में बाँट कर प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने प्रभारी नियुक्ति किए है। उसी क्रम में पार्टी ने मिथिलांचल का प्रभारी पार्टी के प्रदेश महासचिव मो. फैयाज आलम कमाल को बनाया है।
उक्त जानकारी राजद के प्रदेश महासचिव हनुमान प्रसाद राउत ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया है। श्री राउत ने बताया की श्री फैयाज आलम कमाल को मिथिलांचल का प्रभारी बनाने से पार्टी मजबूत होगा, साथ ही कार्यकर्ताओ में उत्साह भी आएगा। जिसका लाभ पार्टी को मिलेगा। श्री फैयाज़ आलम कमाल को प्रभारी बनाने पर राजद नेता चुल्हाई कामत,अंजार अमहद,राज कुमार यादव, इन्द्रजीत राय,मनोज साह,प्रदीप प्रभाकर,रजाउद्दीन सहित दर्जनों कार्यकर्ताओ ने बधाई दी है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष मांगनीलाल मंडल के प्रति आभार वयकत किया है।



