
MADHUBANI: रेलवे स्टेशन एरिया में नाला निर्माण में तेजी, बरसात में जलनिकासी की होगी सुविधा
मधुबनी- 11 मार्च। मधुबनी रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में नाला निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। नाला निर्माण से इस साल बरसात में पं. विनोदानंद झा कालोनी, चकदह सहित आसपास के इलाका से जलनिकासी की सुविधा होगी। यह नाला का निर्माण शहर के विभिन्न हिस्सों के जलनिकासी के लिए कारगर होगा। मधुबनी रेलवे स्टेशन पुनर्निर्माण योजना के प्रोजेक्ट मैनेजर चंदन कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिय में नाला निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। अगस्त तक सर्कुलेटिंग एरिया का कार्य पूरा होने की उम्मीद है।सर्कुलेटिंग एरिया पूरा होने पर वाहन पार्किंग सर्कुलेटिंग एरिया में शिफ्ट जाएगा। पुराने पार्किंग स्थल पर पार्क का निर्माण कार्य किया जाएगा। हनुमान प्रेम मंदिर के बगल से रेलवे का नया प्रवेश गेट का निर्माण कराई जाएगी।
बतादें कि दो साल पूर्व पूर्वमंत्री व पूर्व विधायक समीर कुमार महासेठ ने बरसात के समय रेलमंत्री को पत्र लिखकर रेलवे स्टेशन परिसर में मुख्य नाला करीब एक हजार मीटर को पक्कीकरण कराने की मांग किया था। रेलमंत्री को भेजे गए पत्र में बताया गया था कि नगर निगम क्षेत्र का लगभग 50 प्रतिशत भू-भाग का जलनिकासी वर्षों से राज केनाल द्वारा होता है। राज केनाल रेलवे स्टेशन परिसर में माल गोदाम सड़क होते हुए होते हुए 12 नबंर गुमती के पास वाट्सन केनाल में मिलता है। शहर के कई हिस्सों के जलनिकासी का एक मात्र रास्ता यह रेल नाला है। पूर्व में नाला भर देने से पानी का बहाव अवरूद्ध हो गया था। शहर के विनोदानंद झा सहित कई कालोनियों की स्थिति नारकीय हो गया था।



